google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली दौरे पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की जनसुनवाई: ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, मंदिरों में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

पाली : पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को पाली जिले के प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। मंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही दूरदराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और अभाव-अभियोग लेकर उनके निज निवास पहुंचे।

निजी आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न मूलभूत समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा।

मंत्री जोराराम कुमावत ने समस्याओं को सुनते ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े। साथ ही मंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

इस अवसर पर मंत्री कुमावत का विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों द्वारा अभिनंदन किया गया। उन्होंने श्रीकृष्ण भक्त गुरुदेव दाताश्री महेंद्रानंद गिरी जी महाराज, गादीपति श्रीकृष्ण धाम, गुड़ा मांगलियान का शॉल ओढ़ाकर एवं फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।

पाली प्रवास के दौरान देवस्थान मंत्री पोमावा स्थित जोड़ेवाला मामाजी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने श्री मामाधणी किरवा वीर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर गुरुदेव दाताश्री महेंद्रानंद गिरी जी महाराज, किसान नेता जनेन्द्र सिंह, बांकली के पूर्व सरपंच निरंजन सिंह ठाकुर, प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह ठाकुर, सुमेर सिंह पोमावा, पूर्व उपप्रधान गजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button