google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में बाल विवाह के खिलाफ बड़ा अभियान: धार्मिक स्थलों से दिया जा रहा जागरूकता का संदेश, श्रद्धालुओं को दिलाई शपथ

पाली : जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग, पाली के अंतर्गत संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक डॉ. टीना अरोड़ा ने बताया कि माननीय जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अभियान के द्वितीय चरण (01 जनवरी से 31 जनवरी 2026) में मंदिर, मस्जिद, चर्च एवं गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों को जागरूकता का केंद्र बनाया गया है, ताकि समाज के हर वर्ग तक बाल विवाह रोकथाम का संदेश पहुंचाया जा सके।

इसी क्रम में रविवार को लाखोटिया गार्डन स्थित शिव मंदिर परिसर में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर योगेन्द्र सिंह राठौड़, काउंसलर रेणुका जोशी एवं सुपरवाइजर रिन्स ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा इसकी रोकथाम के उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह न करने और इसे रोकने के लिए सामूहिक शपथ भी दिलाई गई। लोगों से अपील की गई कि यदि कहीं बाल विवाह की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button