google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

नारनौल महायज्ञ का आमंत्रण देने नागपुर पहुंचे जगद्गुरु रामानंदाचार्य, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम में शामिल होने की जताई प्रबल इच्छा

पाली : पाली स्थित खोड़ नृसिंह द्वारा तथा पश्चिम पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी वैदेही वल्लभाचार्य महाराज के पावन सान्निध्य में हरियाणा के नारनौल में आयोजित होने वाले भव्य महायज्ञ का निमंत्रण देने हेतु शुक्रवार को नागपुर स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निज निवास पर एक अत्यंत गरिमामय और प्रेरणादायी भेंट संपन्न हुई।

इस अवसर पर शेष मठ पश्चिम पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी वैदेही वल्लभाचार्य महाराज स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को आगामी महायज्ञ का आमंत्रण पत्र प्रदान कर अपना पावन आशीर्वाद दिया। भेंट के दौरान केंद्रीय मंत्री ने अत्यंत आत्मीयता के साथ महायज्ञ में सहभागिता करने की विशेष इच्छा व्यक्त की।

नितिन गडकरी ने कहा कि कार्यक्रम की तिथि के दौरान संसद का सत्र चल रहा होगा, इसके बावजूद वे अपना बहुमूल्य समय निकालकर हरियाणा की पावन भूमि नारनौल अवश्य पहुंचने का प्रयास करेंगे और वहां उपस्थित पूज्य संतों के आशीर्वचनों के साथ देशभर से आए श्रद्धालुओं का सान्निध्य प्राप्त करेंगे।

इस दौरान जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज द्वारा देश के समग्र विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर पूछे गए प्रश्नों का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्ण आत्मविश्वास, स्पष्टता और बेबाकी से उत्तर दिया। उनके विचारों से राष्ट्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता और दूरदर्शी सोच स्पष्ट रूप से झलकती दिखाई दी।

इस शुभ अवसर पर मनोज तिवारी, नरेश पाण्डे, आचार्य हिमांशु सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य भक्तगण उपस्थित रहे। यह भेंट आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्र विकास के विचारों का अनुपम संगम बनकर सभी के लिए स्मरणीय रही।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button