google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भंसाली कन्या महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद के विचारों की गूंज, स्वदेशी संकल्प व योग से छात्राओं को मिला प्रेरणा संदेश

पाली : भंसाली कन्या महाविद्यालय, पाली में राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) के अवसर पर महिला अध्ययन प्रकोष्ठ समिति एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में प्रेरणादायी एवं जागरूकता से भरपूर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी चेतना, आत्मबल एवं व्यक्तित्व विकास की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वदेशी संकल्प दौड़ से हुई, जिसमें छात्राओं ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। इसके पश्चात छात्राओं को स्वदेशी संकल्प की प्रतिज्ञा दिलाई गई तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर उनके विचारों को मंच प्रदान किया गया।

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा मेवाड़ा ने छात्राओं को योगाभ्यास करवाया और योग के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है और युवाओं के सर्वांगीण विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीता कोका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका एवं योग के महत्व पर प्रेरणादायक विचार साझा किए तथा उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रोफेसर कुलदीप राखेचा ने “स्वदेशी” विषय पर व्याख्यान देते हुए इसके आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित किया और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रोफेसर ज्योति शर्मा ने ‘युवा’ शब्द की सार्थक व्याख्या करते हुए भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित करने में युवाओं की भूमिका एवं लक्ष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य प्रोफेसर मुकेश पाणेचा, भोजराज चारण, लीला चौधरी, राजकिरण, हुकमाराम, नवीन, दुष्यंत दवे एवं सौरभ जैन उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button