पाली में रांकावत बोर्डिंग आम समाज संस्था की आम सभा सम्पन्न, आगामी योजनाओं पर हुआ मंथन

पाली। श्री रांकावत बोर्डिंग आम समाज संस्था की आम सभा रविवार को पाली स्थित रांकावत समाज भवन में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता मोहनदास मालवीय ने की, जिसमें समाज की कार्यकारिणी के रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी सभी समाज बंधुओं के समक्ष प्रस्तुत की गई।
बैठक के दौरान संस्था के आगामी कार्यों, समाज के विकास और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समाज बंधुओं ने अपने सुझाव रखे और भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया।

सभा में मुख्य कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष दाऊदास माधावत, मंत्री लूणदास भेरूंदिया, कोषाध्यक्ष गणपतदास लाडवा तथा युवा कार्यकारिणी से अध्यक्ष कालूदास माधावत, मंत्री कुशालदास टांक, कोषाध्यक्ष सोहनदास माधावत सहित लूणी पट्टी के समाज बंधु उपस्थित रहे।
सभा के माध्यम से समाज को संगठित कर सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर सहमति बनी।



