पाली में पंचायत आम चुनाव की तैयारियां तेज, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रगणकों-सुपरवाइजरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

पाली : पंचायत आम चुनाव से पूर्व मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में भाग संख्यावार प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार राजस्थान पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत चुनावों से पहले मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रपत्र ए-1 तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रातः 10:30 बजे से भाग संख्या 1 से 60 तथा 11:00 बजे से 11:30 बजे तक भाग संख्या 61 से 117 तक के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को सुरेश कुमार व्यास एवं अर्जुन सिंह द्वारा चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची की शुद्धता, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया तथा नियमों के अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर ललित कुमार दवे, अनिल नामा, रमेश अणकिया, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, राजेश कुमार सैन, प्रहलाद सिंह चम्पावत, जुगलाल, जय प्रकाश, लोकेश दवे, मनोज कुमार रांगी, पारसराम, आशीष चौधरी, अनिता पारिक सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अनेक अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने की दिशा में प्रशासन की तैयारियों को मजबूती मिली है।



