मकर संक्रांति पर विश्वकर्मा समाज की भव्य पहल, पंचांग-2026 व विश्वकर्मा जयंती महोत्सव निमंत्रण पत्रिका का विमोचन

पाली : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री विश्वकर्मा शिक्षा समिति (पाली जिला) एवं श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित विश्वकर्मा पंचांग-2026 एवं विश्वकर्मा जयंती महोत्सव-2026 की निमंत्रण पत्रिका का भव्य विमोचन जांगिड़ समाज भवन, दुर्गादास नगर, पाली में भरतनन्द गिरी महाराज की शुभ निश्रा में सम्पन्न हुआ।
जिला प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा, जांगिड़ समाज महिला मंडल अध्यक्ष तरूणा धामू, जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश इन्द्राणीया सहित समाज के गणमान्य जनों द्वारा वार्षिक कैलेंडर-2026 एवं विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की निमंत्रण पत्रिका का विधिवत विमोचन किया गया।

उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार प्रथम निमंत्रण श्री गणेश जी महाराज एवं सृष्टि रचयिता भगवान विश्वकर्मा जी को अर्पित किया गया। इसके पश्चात जिला कलेक्टर एल.एन. मंत्री एवं उपखंड मजिस्ट्रेट विमलेन्द्र राणावत को निमंत्रण प्रदान किया गया। आगामी दिनों में समाज के युवाओं एवं समाजबंधुओं द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका एवं पंचांग का वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर दुर्गाराम सायल, इन्द्रप्रकाश जांगिड़, अमराराम बूढल, मोहनलाल नागल, रामचन्द्र नागल, एडवोकेट दिलीप जांगिड़, शान्तिलाल आसदेव, तुलसाराम दायमा, नवयुवक मंडल से केवल नागल, ओमप्रकाश लिकड़, भावेश नागल, राजेन्द्र मेहलूणिया, महिला मंडल से नीतू किंजा, सपना नागल, पार्वती कीजा, कमला नागल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं विश्वकर्मा समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।



