google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली का नाम राष्ट्रीय फलक पर रोशन, जिला सैनिक बोर्ड पाली को मिला देश के शीर्ष तीन बोर्डों में स्थान

पाली : 10वें डिफेंस फोर्सेज वेटरन्स दिवस के अवसर पर केंद्रीय सैनिक बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा देशभर के तीन उत्कृष्ट जिला सैनिक बोर्डों का चयन किया गया, जिसमें जिला सैनिक बोर्ड पाली (राजस्थान) को गौरवपूर्ण स्थान मिला है। यह सम्मान भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण, पुनर्वास तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।

वेटरन्स दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह के दौरान देश के सर्वश्रेष्ठ जिला सैनिक बोर्डों की घोषणा की गई। चयनित बोर्डों में पाली (राजस्थान) के साथ नैनीताल (उत्तराखंड) एवं आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।

समारोह में थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चयनित जिला सैनिक बोर्डों को सम्मानित किया। जिला सैनिक बोर्ड पाली की ओर से यह सम्मान सेवानिवृत्त कर्नल गजेंद्र सिंह राठौड़ ने ग्रहण किया।

यह उपलब्धि पाली जिले के लिए गौरव का विषय है और भूतपूर्व सैनिकों के प्रति समर्पित सेवाओं में जिला सैनिक बोर्ड की प्रतिबद्धता, कार्यकुशलता एवं संवेदनशील प्रशासन का प्रमाण है। सम्मान मिलने से जिले के पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button