google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

वेटरन्स दिवस पर पाली के वीरों का सम्मान, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में वीरांगनाओं व शहीद परिवारों को किया नमन

पाली : 10वें वेटरन्स दिवस के अवसर पर जोधपुर सब एरिया द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जिला सैनिक बोर्ड पाली से जुड़े वेटरन्स, वीरांगनाओं एवं शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तथा लेफ्टिनेंट जनरल ए.वी.एस. राठी, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, 12 कोर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह के दौरान खिवांदी गांव के बलिदानी योद्धा, फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषि राज सिंह की वीर माताजी भंवर कंवर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनके त्याग और राष्ट्र के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वेटरन्स, वीरांगनाओं एवं शहीद परिवारों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त करना तथा उनके अदम्य साहस, सेवा और बलिदान को समाज के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करना रहा। समारोह में देशभक्ति एवं गौरव का वातावरण बना रहा, जहां सभी ने राष्ट्र सेवा में समर्पित परिवारों के प्रति सम्मान प्रकट किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button