google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सेवा, करुणा और मानवता के 100 वर्ष पूर्ण, दिव्यांग सेवा संस्थान का शताब्दी समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

पाली : सर्वसमाज के लिए गरिमामय दाह-संस्कार, जरूरतमंद परिवारों एवं निरीह जनों की सहायता तथा कुष्ठरोगियों की निःस्वार्थ सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है और इसी में मानव जीवन की वास्तविक सार्थकता निहित है। यह उद्गार बड़ा रामद्वारा जोधपुर के महन्त रामस्नेही परमहंस संत डॉ. रामप्रसाद महाराज ने व्यक्त किए।

वे दिव्यांग सेवा संस्थान जोधपुर द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। समारोह का शुभारंभ उनके कर-कमलों से दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में दिव्यांग सेवा संस्थान की संचालिका सुशीला बोहरा एवं संत विष्णु दास महाराज विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि संस्था के अध्यक्ष डॉ. एम. एस. लोढ़ा ने अध्यक्षता की।

संत डॉ. रामप्रसाद महाराज ने कहा कि जीवदया के साथ पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण निवारण एवं बहुउद्देशीय सेवा कार्य संस्था की विशिष्ट पहचान है। संस्था की ओर से पंडित शंभु लाल शर्मा, सचिव कमल किशोर गोयल, गुरुचरण हेड़ा, किरण पारिख एवं चंद्रलेखा कवाड़ ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रवक्ता देवराज शर्मा ने बताया कि सचिव कमल किशोर गोयल द्वारा संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संस्था की सौ वर्षों की सेवाओं को समेटे ज्ञानवर्धक स्मारिका “समर्पण” का विमोचन नगर के गणमान्य नागरिकों एवं दानवीर भामाशाहों की उपस्थिति में किया गया, जिसे मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक एवं बहुउपयोगी दस्तावेज बताया।

संस्था के पदाधिकारियों केवलचंद कवाड़, डॉ. एल.एन. सोनी, डॉ. एम.एस. लोढ़ा, गुरुचरण हेड़ा, अम्बालाल सोंलकी, डॉ. जी.एन. अरोड़ा, छगनलाल सालेचा, पं. शंभु लाल शर्मा, कंवर लाल मंडोरा, अनिल कुमार गुप्ता एवं ढलाराम जांगिड़ ने संस्था की विविध गतिविधियों की जानकारी दी।

वरिष्ठ सदस्यों मांगीलाल गांधी, अर्जुनचंद मेहता, अशोक अरोड़ा, सोहनलाल बिड़ला, अर्जुनसिंह भाटी, श्रीकिशन दायमा, रमेश चंद्र शर्मा, विनोद मोदी, केशर सिंह राजपुरोहित, दिनेशचंद मेहता, जब्बरमल जांगिड़, अशोक गौड़, भीमराज मेहता, भूपेंद्र सिंह खेड़ा, विजय नाथ एवं जेठूसिंह राजावत ने अतिथियों को सेवा प्रकल्पों का अवलोकन करवाया।

शताब्दी समारोह के अवसर पर अतिथियों द्वारा कुष्ठरोगियों एवं संस्था के कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवराज शर्मा एवं केवलचंद कवाड़ ने किया। समारोह के अंत में पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गांधी ने अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button