रेड क्रॉस की मानवीय पहल, बांगड़ अस्पताल में मरीजों को कंबल और स्कूली बच्चों को राहत सामग्री वितरित

पाली : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पाली द्वारा सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत पूर्व सभापति स्व. श्री जगदीश गोयल की स्मृति में एक सराहनीय मानवीय पहल की गई। इस अवसर पर दिनेश एवं प्रफुल्ल गोयल परिवार की ओर से बांगड़ अस्पताल, पाली के विभिन्न वार्डों में मरीजों के लिए कंबल वितरित किए गए।
रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा अग्रसेन वार्ड में 30, एएनसी वार्ड में 30 तथा गायनिक पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में 30 कंबल संबंधित वार्ड प्रभारियों को सुपुर्द किए गए, जिससे अस्पताल में उपचाररत मरीजों को सर्दी से राहत मिल सके।

इसी क्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा उमराव चंद अमोलकचंद राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, टैगोर नगर, पाली के विद्यार्थियों को स्वेटर, पानी की बोतलें एवं बिस्कुट वितरित किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार कछ्वाह एवं ज्योतिष्णा चतुर्वेदी ने इस सेवा कार्य के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी एवं गोयल परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस सेवा कार्यक्रम में पूर्व सभापति स्व. जगदीश गोयल के परिवार के सदस्यों के साथ रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव जिनेंद्र जैन, उपसभापति मेघराज बम्ब, राजेश पुरोहित, डॉ. जे.पी. उदावत, ओमप्रकाश भंडारी, अमरचंद शर्मा, लालचंद मेहता, राजेश बलाई, धर्मेंद्र कोठारी, अब्दुल शकूर सिलावट, बाबूलाल नागला एवं अरुण दायमा सहित अनेक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों ने रेड क्रॉस सोसाइटी की सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।



