google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्वकर्मा जयंती पर जांगिड़ समाज का भव्य बाल मेला, 250 बच्चों व मातृशक्ति ने दिखाया उत्साह

पाली : श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति, पाली के सानिध्य में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव के उपलक्ष में जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल एवं श्री विश्वकर्मा महिला मंडल, पाली के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को विश्वकर्मा बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रातः 10 बजे से जांगिड़ समाज भवन, दुर्गादास नगर, पाली में सम्पन्न हुआ।

बाल मेले में समाज के लगभग 250 बच्चों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत पारंपरिक मनोरंजक खेलों के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता बालक-बालिकाओं को समाज की ओर से पुरस्कार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समाज अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा ने प्रतियोगिता परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में भूमिका प्रथम, मिताली द्वितीय, जूनियर वर्ग में दक्ष प्रथम, राजवीर द्वितीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में कनिष्का प्रथम, यशस्वी द्वितीय तथा जूनियर वर्ग में राजवीर प्रथम, श्रेष्ठी द्वितीय रहे।

रूबिक्स क्यूब प्रतियोगिता में विनीत प्रथम, नीरज द्वितीय, एक मिनट प्रतियोगिता में हेलन प्रथम, नीरज द्वितीय, पेपर डांस में मंजू प्रथम, ज्योति द्वितीय रही। वहीं टास्क डांस में नीतू, बैलून बम में यशोदा, ग्लास टास्क में ईषिता, मेहंदी प्रतियोगिता में प्रियंका, महिला म्यूजिकल चेयर में टीमा बरडवा तथा बालिकाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में लक्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

युवतियों एवं महिलाओं की प्रतियोगिताएं श्री विश्वकर्मा महिला मंडल प्रभारी के निर्देशन में तथा बच्चों एवं युवकों की प्रतियोगिताएं जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल प्रभारी के मार्गदर्शन में आयोजित की गईं। सभी विजेताओं को समाज के वरिष्ठजनों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं में जांगिड़ ब्राह्मण नवयुवक मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश इन्द्राणिया एवं श्री विश्वकर्मा महिला मंडल अध्यक्ष तरुणा धामू के नेतृत्व में समाज के युवक-युवतियों की टीम का सराहनीय सहयोग रहा। मेलार्थियों के लिए चाय-नाश्ता एवं इटली डोसा की व्यवस्था भामाशाह तुलसाराम दायमा द्वारा की गई। मंच संचालन एंकर रामदयाल जांगिड़ ने किया।

इस अवसर पर घेवरचंद आर्य, अमरचंद बूढल, बजरंग धामू, बाबूलाल बूढल, मिश्रीलाल जोपिग, हनुमान जांगिड़, बंशीलाल आऊंवा, इन्द्रप्रकाश जांगिड़, विकास जांगिड़, सुरेश तिराणियां, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button