google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पुलिस ने मनाया स्थापना दिवस, सेवा सम्मान, पौधरोपण और रक्तदान से दिखाया सामाजिक सरोकार

पाली : बुधवार को पाली शहर स्थित पुलिस लाइन श्रीराम पवेलियन ग्राउंड में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 143 पुलिसकर्मियों को “उत्तम सेवा चिन्ह” प्रदान कर सम्मानित किया।

स्थापना दिवस पर सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए पुलिस लाइन में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एसपी चुनाराम जाट, एएसपी विपिन कुमार शर्मा, सीओ सिटी ऊषा यादव, सीओ ग्रामीण रतनाराम देवासी सहित अनेक पुलिस अधिकारियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन परिसर में सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्वयं एसपी चुनाराम जाट, एएसपी विपिन कुमार शर्मा समेत 30 से अधिक पुलिसकर्मियों ने रक्तदान किया। इस शिविर में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी भी विशेष रही।

इससे पूर्व मंगलवार शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों और उनके बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। एसपी जाट ने मौके पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और सीएलजी सदस्यों से भी मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर जिले भर से आए सीओ, थानाप्रभारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। स्थापना दिवस का यह आयोजन जहां पुलिस के अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है, वहीं समाजसेवा में उनकी अग्रणी भूमिका को भी उजागर करता है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button