google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रानी ब्लॉक के शिविरों से ग्रामीणों को मिला राहत का संबल, स्वामित्व कार्ड व पट्टों का वितरण

पाली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर के तहत शनिवार को रानी ब्लॉक की सिवास व केरली ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन हुआ। केरली के राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

शिविर का निरीक्षण प्रशिक्षु आईएएस बिरजू चौधरी, उपखंड अधिकारी भंवरलाल विश्नोई सहित अधिकारियों ने किया। इस दौरान पंचायतीराज की स्वामित्व योजना के तहत स्वामित्व कार्ड, आवासीय पट्टों का वितरण, भूमि नामांतरण व बंटवारा कार्य संपन्न हुए।

चिकित्सा विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच की गई, जबकि अन्य विभागों ने भी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया। शिविर में प्रभारी भरत कुमार बामणिया, सरपंच, पटवारी, पीईईओ, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button