google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली: रावणा राजपूत समाज ने परिंडा अभियान की शुरुआत, 101 परिंडे लगाकर की पहल

पाली, 27 अप्रैल। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री की प्रेरणा से शुरू हुए परिंडा अभियान में रावणा राजपूत समाज ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया। समाज के संरक्षक मूल सिंह भाटी और जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में रविवार को राजेंद्र नगर इकाई में 101 परिंडे लगाकर इस अभियान की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत से पहले भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभात फेरी मंडल राधा कृष्ण मंदिर के भजन गायक नैनाराम माली, खीमदास वैष्णव, ओमप्रकाश माली, गजराज सेन और अन्य भजन गायकों ने शानदार भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर संदेश दिया गया कि पशु पक्षी सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। भजन गायक नैनाराम माली ने बताया कि पक्षियों की तरह हमें भी प्रातः जल्दी उठना चाहिए और मीठा बोलकर समाज में सद्भावना बढ़ानी चाहिए।

समाज के युवा अध्यक्ष कैलाश सिंह चौहान ने बताया कि परिंडे दो प्रकार के लगाए गए। जहां वृक्ष और बिजली के पोल हैं, वहां लटकाने वाले परिंडे लगाए गए, जबकि अन्य जगहों पर छतों पर परिंडे रखकर नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी दी गई।

इस कार्यक्रम में समाज के कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें श्री प्रभु सिंह चौहान, थान सिंह भाटी, मदन सिंह भाटी, उदय सिंह चौहान, गोवर्धन सिंह राठौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button