रोहट के सांवलता कलां में संबल शिविर: सीमाज्ञान, पट्टे वितरण और चिकित्सा सेवाओं सहित कई कार्यों का निस्तारण
हर वर्ग के ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, 186 रोगियों की हुई जांच

पाली, रोहट। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत सांवलता कलां में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने मिलकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया।
राजस्व विभाग ने सीमाज्ञान के 8 मामलों का समाधान किया, जबकि 6 लोगों को स्वामित्व पट्टे वितरित किए गए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 13 लाभार्थियों का सत्यापन, 12 शौचालय आवेदनों की स्वीकृति, पशुपालन विभाग द्वारा 126 टीकाकरण और 11 पशुपालकों को सेवाएं दी गईं। चिकित्सा विभाग ने 186 रोगियों की जांच कर स्वास्थ्य सलाह दी।
इसके अतिरिक्त विद्युत, जनस्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, खाद्य सुरक्षा और पेयजल विभागों ने भी विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई। उपखंड अधिकारी पूरण कुमार, तहसीलदार प्रकाश पटेल और विकास अधिकारी मनमोहन मीणा ने शिविर का निरीक्षण किया। अगला शिविर 7 जुलाई को ग्राम पंचायत चेण्डा में आयोजित होगा।



