google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : ग्रामीण वैष्णव समाज प्रथम, राजेंद्र नगर की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित

पाली : ग्रामीण वैष्णव समाज (प्रथम), राजेंद्र नगर की वार्षिक आमसभा बैठक में समाज के सभी सदस्यों की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस बैठक में ओमप्रकाश रेपडावास को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में दुर्गादास, रामदास, भरत एवं नरेश को चुना गया।

सचिव पद के लिए माखनदास, सहसचिव बाबूदास और कोषाध्यक्ष पद पर रामेश्वरदास को सर्वसम्मति से चुना गया। मीडिया व प्रचार प्रसार प्रभारी की भूमिका अभिषेक निभाएंगे और संगठन मंत्री का दायित्व कैलाश दिवाकर को सौंपा गया।

सलाहकार के रूप में जगदीश बोमादड़ा को नियुक्त किया गया है, जबकि संरक्षक मंडल में नारायणदास, मोहनदास (चंडावल), मोहनदास (बांसिया) एवं हरिचरण को शामिल किया गया।

बैठक में समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे जिनमें प्रमुख रूप से नारायण दास खौडेचा, चेतनदास, सोहनदास, जगदीश मानपुरा, चन्द्र प्रकाश दिवाकर, रामाकिशन, जगदीश चन्द्र दिवाकर, देवेंद्र वैष्णव, चन्द्रप्रकाश अग्रावत, मदनदास देवमुरारी, सुरेंद्र निम्बार्क, अशोकदास बोमादड़ा, प्रदीप, घनश्याम वैष्णव, गोरधन दास एवं मांगीलाल आदि शामिल रहे।

इस अवसर पर सभी समाजबंधुओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और समाज के संगठित विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button