पाली : स्काउट-गाइड ने परिंडा अभियान का किया शुभारंभ, मूक पक्षियों के लिए लगाए 21 परिंडे

पाली : राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय के प्रशिक्षण केंद्र बजरंगबाड़ी, पाली में मूक पक्षियों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से ‘परिंडा अभियान’ की शुरुआत मंगलवार को की गई। कार्यक्रम में परिंडे व चुग्गा पात्र लगाकर अभियान का औपचारिक आगाज किया गया।
मुख्य अतिथि जिला स्काउट गाइड संगठन के अध्यक्ष एवं पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे। इस दौरान सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला, उपप्रधान ताराचंद जैन, रमेश चंद्र वैष्णव, ओम प्रकाश परिहार, लीला जैन, अशोक बाफना, विकास बुबकिया व पुखराज सुथार आदि ने स्काउट ग्राउंड में परिंडे लगाए।

सीओ स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में भारतीय बाल निकेतन विद्यालय, राजनगर के स्काउट-गाइड्स ने पॉलीथिन उन्मूलन अभियान में श्रमदान किया और आम-जामुन के पौधे रोपित किए।
जिला कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की पहल पर जिलेभर में स्काउट-गाइड्स द्वारा अपने-अपने विद्यालयों में परिंडे और चुग्गा पात्र लगाए गए। सीओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि जिला प्रशिक्षण केंद्र पर 21 परिंडे लगाए गए और उनकी नियमित देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई। इस अवसर पर जिला एमओपी कोऑर्डिनेटर एवं राष्ट्रपति अवार्ड रोवर विशाल, अर्जुन, कृष्णा, रेंजर काव्या भी मौजूद रहे।




