पाली में वरिष्ठ नागरिकों के सशक्तिकरण पर जिला स्तरीय कार्यशाला, कलक्टर एलएन मंत्री ने की अपील—योजनाओं से जुड़ें और रहें सशक्त

पाली : जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सेवा समिति वृद्धाश्रम, पाली में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सशक्तिकरण विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में उप निदेशक ज्योति प्रकाश अरोड़ा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य, सुरक्षा, मानसिक संतुलन, वित्तीय योजना व सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर उपयोगी जानकारियां साझा कीं।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें राज्य सरकार की चिकित्सा व जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की और उनके स्वस्थ व सशक्त जीवन की कामना की। उन्होंने वृद्धजनों से मिलकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

कार्यशाला में वक्ताओं द्वारा निम्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं:
-
योग व आयुर्वेद सत्र – डॉ. विजय कुमार वर्मा
-
वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार की रोकथाम – एएसपी नरेंद्रसिंह देवड़ा
-
मानसिक स्वास्थ्य व निवारण – डॉ. वेदांत गर्ग व डॉ. हितेश आनंद त्रिवेदी
-
पोषण व स्वस्थ वृद्धावस्था – डॉ. गीता सरिदत्ता व डॉ. अंकित अवस्थी
-
वित्तीय योजना व डिजिटल साक्षरता – प्रवीण व्यास, आईसीआईसीआई बैंक
-
सामाजिक जुड़ाव व समय प्रबंधन – नूतन बाला कपिला, वरिष्ठ नागरिक समिति
-
सामाजिक सुरक्षा लाभों पर जागरूकता – जितेन्द्र सिंह, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी
-
मनोरंजन व खेल गतिविधियां – लहरी दास वैष्णव, गिरधारी लाल सैन
कार्यशाला के अंत में वरिष्ठ नागरिकों से फीडबैक लिया गया और धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी विजयराज बम्ब, कांतिलाल, पूर्व मैनेजमेंट टीम सदस्य एवं ब्लॉक सुरक्षा अधिकारी जितेन्द्र सिंह, कानाराम, माधोसिंह सहित कई अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



