google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली में “सिंदूर शक्ति – संगम” कार्यक्रम का आयोजन, मातृशक्ति करेगी भारतीय जवानों के शौर्य को सलाम

पाली : भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पाली शहर में “सिंदूर शक्ति – संगम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन आगामी 20 मई, मंगलवार को शाम 5 बजे, वेंकटेश मंदिर (पानी दरवाजा) के सामने स्थित श्री लक्ष्मी मंडपम में किया जाएगा।

इस आयोजन की संयोजिका दीपिका ओझा ने बताया कि यह कार्यक्रम सर्व समाज की नारी शक्ति द्वारा, आतंकवाद को करारा जवाब देने के लिए सेना द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिंदूर” के समर्थन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति में राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान, एकजुटता और जागरूकता का संदेश फैलाया जाएगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सूचना एवं समन्वय के कार्य में उषा अखावत, कुसुम थावानी, रुक्मणी भंसाली, मधु सीरवी, प्रकाश कंवर, चंद्र किरण, पूजा, कोमल सहित कई सामाजिक संगठनों की महिलाएं जुटी हुई हैं।

इस विशेष आयोजन के माध्यम से पाली की मातृशक्ति भारतीय जवानों के शौर्य को नमन करेगी और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश समाज को देगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button