google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सिरोही : रक्षाबंधन पर लूट और हमले की वारदात, बदमाशों ने युवक को घायल कर 9 हजार रुपये लूटे

सिरोही : जिले में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आबूरोड़-माउंट रोड पर हाल ही में हुए पर्यटक हत्या कांड के बाद भी वारदातें जारी हैं। रक्षाबंधन के दिन पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र में लूट और हमले की एक और गंभीर घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, घरट गांव निवासी कूकाराम गरासिया अपने साढ़ू को छोड़ने जा रहे थे। शाम को घरट गांव के पास डामोर फल रोड पर अचानक एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कूकाराम पर छुरी और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उनकी जेब में रखे करीब 9 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घायल कूकाराम को ग्रामीणों की मदद से पिंडवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित ने पिंडवाड़ा थाने में तीनों बदमाशों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से लोग दहशत में हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button