google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमेरपुर को मिली सौगातों की झड़ी, मंत्री जोराराम कुमावत ने बजट को बताया ऐतिहासिक

पाली, 2 मई : राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत दोनों बजटों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के 15 महीने के कार्यकाल में राज्य के सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव और विकास देखने को मिला है।

 

मंत्री कुमावत ने कहा कि बजट में किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग के लिए योजनाएं शामिल की गई हैं। साथ ही बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया है।

सुमेरपुर को मिली बड़ी सौगातें:

मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई राह पर ले जाने वाले कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है:

  • तखतगढ़ में सिंचाई और PWD कार्यालयों की स्थापना

  • 150 करोड़ रुपये की लागत से क्षेत्र में सड़क विकास

  • सुमेरपुर में सदर थाना निर्माण

  • तखतगढ़ थाने के नए भवन का बजट

  • सुमेरपुर किसान गौरव पथ निर्माण

  • सुमेरपुर-जाखनगर पुल निर्माण

  • बिपरजॉय तूफान में क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत के लिए बजट

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में जारी विकास कार्यों का स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया है और पाली समेत पूरे सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button