google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत बांधों और नहरों की सफाई, जनप्रतिनिधियों ने दिलाई जल बचाने की शपथ

पाली :  वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत पाली जिले में विभिन्न ब्लॉकों में जल बचाने की दिशा में व्यापक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अभियान के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग ने रूफटॉप वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सफाई व मरम्मत का कार्य किया, वहीं बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मरों की सफाई की गई।

सोजत तहसील के राजसागर चौपड़ा बांध पर आयोजित कार्यक्रम में नहरों की सफाई कर किसानों व जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया और जल बचाने की शपथ दिलाई गई।

इसी प्रकार रानी तहसील के गुड़ा एंडला बांध और बाली तहसील के दांतीवाड़ा बांध पर भी साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें जल उपभोक्ता संगम, किसान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस जन अभियान का उद्देश्य जिलेभर में जल स्रोतों की सफाई के साथ-साथ जन जागरूकता को बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षित करना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button