google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

विहिप कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, सामाजिक समरसता और हिन्दू एकता पर बल

पाली : विश्व हिन्दू परिषद जोधपुर प्रान्त द्वारा जूनी धाम सोनाणा खेतलाजी मंदिर में आयोजित प्रान्तीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग का उद्घाटन समारोह शनिवार को हुआ। इस अवसर पर प्रान्त मंत्री श्री परमेश्वर जोशी ने कहा कि “हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा ही विहिप की स्थापना का मूल उद्देश्य है।”

उन्होंने बताया कि विहिप की स्थापना 1964 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन हुई थी और यह केवल संगठन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की प्रेरणा है। उन्होंने विहिप के 60 वर्षों के कार्यों का उल्लेख करते हुए राम जन्मभूमि आंदोलन, गौ रक्षा, मतांतरण रोकने, घर वापसी, वनवासी सेवा, मंदिर संरक्षण जैसे अभियानों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान पूज्य संत कैलाश पुरीजी, प्रान्त अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, संगठन मंत्री राजेश पटेल, कोषाध्यक्ष पंकज भंडारी, जूनी धाम ट्रस्ट अध्यक्ष प्रकाश वन गोस्वामी, संदीप चारण और अशोक राजपुरोहित उपस्थित रहे।

वर्ग प्रमुख शैतानसिंह बिरोलिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग में जोधपुर प्रान्त के 25 जिलों से 150 प्रतिभागी तथा 50 शिक्षक एवं प्रबंधक भाग ले रहे हैं। वर्ग का उद्देश्य प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को तैयार कर समाज सेवा व संगठन कार्यों को गति देना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपील की कि सभी स्वयंसेवक प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने क्षेत्रों में जाकर हिन्दू समाज की आशाओं पर खरे उतरें और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button