google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशराजस्थानराज्य

पाली : 18 मई को निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के शौर्य को समर्पित होगा आयोजन

पाली। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के खिलाफ की गई प्रभावशाली कार्रवाई और अद्भुत पराक्रम को श्रद्धांजलि स्वरूप पाली में 18 मई, रविवार को सुबह 8 बजे से एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के समन्वयक तिलोक चौधरी और दिग्विजयसिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तिरंगा यात्रा शिवाजी सर्किल से शुरू होकर सूरजपोल होते हुए शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी।

इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम में आम नागरिक, समाजसेवी संस्थाएं, पूर्व सैनिक, महिला संगठन और युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे, जो हाथों में तिरंगा लेकर देश के जवानों के शौर्य को सम्मान देंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button