google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
देशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : 21 जून को योग महोत्सव की भव्य तैयारी, जिलेभर में एक साथ होगा सामूहिक योगाभ्यास

पाली, 30 मई : पाली जिले में 21 जून को होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ब्लॉक और पंचायत स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस आयोजन को व्यापक स्तर पर मनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर मंत्री ने कहा कि योग आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। योगाभ्यास से न केवल बीमारियों से छुटकारा मिलता है, बल्कि यह जीवनशैली को भी संतुलित बनाता है।

जिला आयुर्वेद विभाग को इस आयोजन का नोडल विभाग बनाया गया है। 21 जून को सुबह 7 से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास पूरे जिले में एक साथ आयोजित होगा। कार्यक्रम में मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, पुरस्कृत खिलाड़ी, लोक कलाकार और आमजन की सहभागिता रहेगी। विशेष बात यह है कि जिले के सभी प्रमुख धार्मिक व पर्यटक स्थलों, आरोग्यमान मंदिरों, स्कूल-कॉलेजों और पंचायत मुख्यालयों पर एक साथ योग कराया जाएगा। इसमें सभी सरकारी व गैर-सरकारी कर्मचारी अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।

शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं योग अभ्यास के समय की सेल्फी लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे, जिसके आधार पर प्रमाण-पत्र भी जारी किए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम की निगरानी उपखंड अधिकारी करेंगे, वहीं ग्राम पंचायत स्तर पर BDO और PEEO को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इस बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. बजरंग सिंह, जिला परिषद के सीईओ मुकेश चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस बिरजू लाल, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र राणावत, आयुर्वेद विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. बजरंगलाल शर्मा और जिले के सभी ब्लॉक अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button