google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
JaipurJodhpurPaliउदयपुरजैसलमेरबीकानेरब्यावरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानराज्यसिरोही

ऑनलाइन खरीदारी के दौर में स्थानीय व्यापार को नई पहचान देगा ‘बंधन बाजार 2026’

रक्षाबंधन से पहले पाली में पहली बार होगा तीन दिवसीय मेगा बिजनेस एक्सपो एवं कार्निवल, स्टॉल बुकिंग शुरू

पाली, 23 जुलाई। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करने और शहर की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के उद्देश्य से पाली में पहली बार “बंधन बाजार 2026 – मेगा एग्जीबिशन विद कार्निवल” का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन 26, 27 एवं 28 अगस्त 2026 को राजा पार्क, पाली में होगा। आयोजन को लेकर स्टॉल बुकिंग प्रारंभ कर दी गई है और व्यापारियों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।

आयोजकों का कहना है कि वर्तमान समय में ऑनलाइन खरीदारी ने उपभोक्ताओं को सुविधा तो दी है, लेकिन इसका सबसे अधिक असर स्थानीय व्यापार पर पड़ा है। ऐसे में “वोकल फॉर लोकल” की भावना को सशक्त करते हुए स्थानीय व्यापारियों, महिला उद्यमियों, स्टार्टअप्स, कारीगरों और विभिन्न व्यावसायिक संस्थानों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस मेगा एक्सपो की शुरुआत की जा रही है।

एक ही स्थान पर खरीदारी और मनोरंजन

बंधन बाजार में शहरवासियों को फैशन, रेडीमेड गारमेंट्स, ज्वेलरी, होम डेकोर, हैंडीक्राफ्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक्स, गिफ्ट आइटम्स, लाइफस्टाइल उत्पाद, ऑटोमोबाइल, शिक्षा, हेल्थकेयर, फूड एवं बेवरेज, स्टार्टअप्स सहित अनेक श्रेणियों के उत्पाद और सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

आयोजन केवल व्यापारिक प्रदर्शनी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे परिवार के मनोरंजन का भी केंद्र होगा। इसमें आकर्षक फूड कोर्ट, लाइव म्यूजिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, किड्स प्ले जोन, कार्निवल राइड्स, सेल्फी पॉइंट और फैमिली एंटरटेनमेंट जैसी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

आयोजकों का मानना है कि यदि शहरवासी स्थानीय व्यापारियों से खरीदारी को प्राथमिकता देंगे तो धन का प्रवाह स्थानीय बाजार में बना रहेगा, जिससे व्यापार, रोजगार और शहर की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। बंधन बाजार इसी उद्देश्य के साथ व्यापारियों और ग्राहकों के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेगा।

स्टॉल बुकिंग शुरू, सीमित स्थान उपलब्ध

आयोजकों के अनुसार स्टॉल बुकिंग शुरू हो चुकी है और पाली सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों से व्यापारी इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। सीमित संख्या में स्टॉल उपलब्ध होने के कारण इच्छुक व्यापारी शीघ्र पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

स्टॉल बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें—

– रविन्द्र सोनी: 73399 55551
– राहुल छुगानी: 94689 01143
– भावेश सोनी: 93718 10001
– कमलेश सोनी: 97858 85050
– सुनील परिहार: 95715 44404

आयोजकों ने इस आयोजन की टैगलाइन “अपना शहर… अपना व्यापार… अपना बंधन बाजार।” निर्धारित की है, जो स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने के संकल्प को दर्शाती है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button