google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

गुंदोज में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, पीएचसी होगा सीएचसी में अपग्रेड, नए भवन का भूमि पूजन

पाली : सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गुंदोज में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में क्रमोन्नत करने के लिए नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास शनिवार को किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और गुंदोज में सीएचसी बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए और प्राप्त ज्ञापनों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर उपजिला अध्यक्ष पूनम सिंह परमार, पुखराज पटेल, सांसद प्रतिनिधि डी.आर. चौधरी, पशुपालन विभाग के अधिकारी मनोज पंवार, चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, डॉ. रविंद्र सांगवान, भंवर चौधरी, कृपाराम चौधरी, पंचायत समिति के अधिकारी, गुंदोज सरपंच दिनेश बंजारा, कूरना सरपंच लाभूराम देवासी, रामेश्वर शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। इस शिलान्यास के साथ ही क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button