google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

रोहट में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत बड़ी बैठक, सरकार पर साधा निशाना

पाली : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत पाली विधानसभा क्षेत्र के रोहट ब्लॉक में कांग्रेस की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मास्टर पीराराम पटेल राणा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में पाली विधायक भीमराज भाटी, विधानसभा सह प्रभारी श्रवण राम पटेल खुडाला, लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल एवं ब्लॉक प्रभारी गोवर्धन देवासी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक भीमराज भाटी सहित वक्ताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उसे लोकतंत्र विरोधी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार चुनाव से बचने के लिए नगर निकाय और पंचायत राज चुनाव नहीं करा रही है।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत स्तर पर इकाई अध्यक्ष नियुक्त करने और बूथ स्तर तक कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन मदनसिंह जागरवाल ने किया। बैठक में कालूराम विश्नोई, प्रकाश सोनी, पुनाराम देवासी, खीमाराम मेघवाल, प्रवीण पटेल, हारुण कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने संगठन विस्तार के साथ-साथ आगामी चुनावों को लेकर अपनी रणनीति को भी धार देने के संकेत दिए हैं।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button