google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

ग्राम रथ अभियान पहुंचा खुण्डावास, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों को मौके पर मिले निर्देश

पशु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह ने योजनाओं की दी जानकारी, कला जत्था की प्रस्तुति बनी आकर्षण

पाली : पाली जिले में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुसार संचालित ग्राम रथ अभियान लगातार ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचा रहा है। गुरुवार को रोहट उपखंड के खुण्डावास गांव में आयोजित ग्राम रथ अभियान में पशु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह ने पहुंचकर आमजन से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

ग्राम पंचायत खुण्डावास के सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जसवंत सिंह ने ग्रामीणों से कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास और अन्य विभागीय योजनाओं से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

ग्राम रथ अभियान में कला जत्था की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं को रोचक अंदाज में ग्रामीणों तक पहुंचाया।

कार्यक्रम में रोहट उपखंड अधिकारी पूरण कुमार, तहसीलदार प्रकाश कुमार पटेल, नायब तहसीलदार मांगीलाल, भू-अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश, ग्राम विकास अधिकारी जगदीश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button