google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए आगे आया विद्यालय परिवार: मांडल स्कूल में लगाए गए परिंडे, जीव सेवा का दिया संदेश

पाली : बढ़ती गर्मी और तपते मौसम के बीच पक्षियों के संरक्षण और जीव सेवा का अनूठा संदेश देते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडल में शुक्रवार को “पक्षी परिंडा कार्यक्रम” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए और आमजन को दाना-पानी की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार की ओर से पर्यावरण संरक्षण और जीव दया की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। प्रधानाचार्य सुरेश देवड़ा ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से विद्यालय में विशेष अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी सुश्री शिवा जोशी, भामाशाह कविराज तथा गौशाला संचालक शाह युगराज पारलेचा (जैन) बिजोवा विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में परिंडे लगाकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जीव सेवा का संदेश दिया।

उपखंड अधिकारी शिवा जोशी ने कहा कि गर्मी के इस कठिन दौर में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना बेहद पुण्य और मानवीय कार्य है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि लगाए गए परिंडों में नियमित रूप से पानी और दाना डालें ताकि पक्षियों को राहत मिल सके और जीव दया की भावना सार्थक हो।

कार्यक्रम में समर्पण फाउंडेशन की टीम का भी विशेष योगदान रहा। विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण और जीव सेवा के प्रति जागरूकता दिखाई।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहित और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button