भामाशाहों की पहल, भांवरी स्कूल के 105 बच्चों को मिले स्कूल बैग व स्टेशनरी, शिक्षा को मिला संबल

पाली : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवरी में मंगलवार को सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए भामाशाहों द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के 105 विद्यार्थियों को स्कूल बैग प्रदान किए गए, वहीं सभी बच्चों को पेन, पेंसिल और रबर भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम में भामाशाह पवन कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, सिद्धार्थ जैन एवं श्रीमती रिद्धिमा जैन का विद्यालय परिवार की ओर से माला, साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रेरक शिक्षिका रश्मि गुप्ता का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया।

संस्था प्रधान बाबूलाल चौहान ने भामाशाहों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलती हैं।
कार्यक्रम में नेमाराम पटेल, मीनाक्षी परमार, योगेंद्र कुमार शर्मा, महेंद्र कुमार सैनी, शांति जाट, भाग्यवंती, शादाब आलम, जवानमन, जालम सिंह राजपुरोहित, ओमप्रकाश गर्ग, प्रभु राम परिहार, मालाराम सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सहयोग की अपेक्षा जताई।



