google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

स्काउट-गाइड के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड आवेदन शुरू, पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया, 15 मई अंतिम तिथि

पाली : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार स्काउट-गाइड, रोवर एवं रेंजर के लिए राष्ट्रपति अवॉर्ड हेतु आवेदन प्रक्रिया 1 मई 2026 से प्रारंभ हो गई है। इस बार पहली बार पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जा रही है।

सी.ओ. स्काउट गोविंद मीणा ने बताया कि सत्र 2023, 2024 एवं 2025 में राज्य पुरस्कार प्राप्त करने वाले संभागी राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। पिछले तीन वर्षों से आवेदन प्रक्रिया नहीं होने के कारण इस बार आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है। इसके तहत 20 वर्ष तक के स्काउट-गाइड एवं 28 वर्ष तक के रोवर-रेंजर आवेदन के पात्र होंगे।

राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालय एवं महाविद्यालय समूह से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यूनिट लीडर का एडवांस कोर्स उत्तीर्ण होना एवं नियुक्ति पत्र जारी होना अनिवार्य है।

वहीं, जो स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर विद्यालय या महाविद्यालय छोड़ चुके हैं, वे जिला मुख्यालय बजरंग बाड़ी, पाली से संपर्क कर स्वतंत्र ग्रुप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला युवा समिति के अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति अवॉर्ड रोवर विशाल द्वारा इच्छुक प्रतिभागियों को मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए स्काउट-गाइड कार्यालय पाली द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8003097185 जारी किया गया है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के अभ्यर्थी भी आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button