google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : ग्राम रथ अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर योजनाओं की जानकारी, किसानों-ग्रामीणों को किया जागरूक

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार पाली जिले में आमजन तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लाभार्थियों को सीधे जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम रथ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करते हुए किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है, साथ ही उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान भी किया जा रहा है।

गुरुवार को अभियान के अंतर्गत पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के रोहट व कलाली, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के रानी पंचायत समिति के खौड, बाली विधानसभा क्षेत्र के फालना, खीमेल, धणी, गुडालास और मोकमपुरा गांवों में ग्राम रथ पहुंचा। इसी प्रकार मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के डायलाना कलां, केसूली, अटाटीया, रामपुरा की ढाणी, ढेलडी, चकसूजापुरा, गुडा अखेराज तथा सोजत विधानसभा क्षेत्र के कुशालपुरा व निम्बेड़ा कला में भी ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान एलईडी मोबाइल वैन के जरिए योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित सामग्री प्रदर्शित कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना और अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ दिलाना है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button