google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

खटीक समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह, शिक्षा, सेवा और प्रशासनिक उपलब्धियों पर हुआ गौरवपूर्ण सम्मान

पाली : खटीक समाज सभा भवन, सोसायटी नगर में गुरुवार को समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले समाजजनों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समारोह में श्यामलाल तोसावरा को पीएचडी उपाधि प्राप्त करने पर, खिमराज खींची को पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग का जिला महासचिव नियुक्त होने पर तथा राजेश कुमार तोसावरा को एएसआई पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और वक्ताओं ने समाज के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रमेश चावला ने किया, जबकि आयोजन का संयोजन श्याम बागोरिया एवं दिलीप नागौरा ने संभाला।

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराना, पार्षद भंवर राव, प्रधानाचार्य बजरंगराज खींची, रोशन लाल बोराणा, भीमराज तोसावरा, बंशीलाल तोसावरा, जुगराज चौहान, युवा अध्यक्ष मनीष चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के अंत में समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित कर उन्हें आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button