google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

गांव-गांव पहुंच रहा ‘ग्राम रथ अभियान’, 13 विभागों की योजनाओं से जुड़ रहे किसान और ग्रामीण

पाली : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी अब ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जा रही है। इसके तहत चलाए जा रहे ‘ग्राम रथ अभियान’ ने ग्रामीण अंचलों में जागरूकता का नया माहौल बनाया है, जहां किसान, पशुपालक और आमजन विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शुक्रवार को अभियान के तहत 13 विभागों से जुड़ी योजनाओं और कार्यों की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई, जिससे लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है। ग्रामीणों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर राज्य सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान रोहट पंचायत समिति के बिठू, सिणगारी, खाण्डी, जेतपुर, गढ़वाड़ा, धोलेरिया, खुण्डावास, सुमेरपुर क्षेत्र की रानी पंचायत समिति के बूसी, बाली पंचायत समिति के सेसली, कोट बालियान, बोया, बारवा, मिरगेश्वर, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के बासनी जोजावर, जोजावर, बांसौर, गोलकी, भगौड़ा, गुड़ा गोपा तथा सोजत क्षेत्र के देवली कलां, रामपुरा कलां और मोहरा कलां सहित कई गांवों में ग्राम रथ पहुंचा।

मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं और सरकारी उपलब्धियों पर आधारित फिल्में दिखाई गईं, वहीं कला जत्था और स्थानीय लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए लोगों को योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया।

अभियान का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। शनिवार को भी रोहट पंचायत समिति के वायद, बिंजा, चेण्डा, कुलथाना, देवाण, राणा, सुमेरपुर क्षेत्र के निम्बाड़ा, बाली क्षेत्र के सेसली, कोटबालियान, बोया, बारवा, मिरगेश्वर, मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र के वोपारी, सारण, वेलपुरा, बोरीमादा, सिरीयारी तथा सोजत क्षेत्र के मोहरा कलां व बासिया गांवों में मोबाइल वैन के जरिए योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

प्रशासन का मानना है कि इस अभियान से न केवल योजनाओं की जानकारी तेजी से ग्रामीणों तक पहुंच रही है, बल्कि सरकार का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक प्रभावी पहल साबित हो रही है।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button