google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : पेट्रोल पम्पों पर सख्ती, दो दिन में 11 आउटलेट्स पर कार्रवाई, 9500 रुपए जुर्माना

पाली : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर पाली जिले में पेट्रोल पम्पों के खिलाफ औचक निरीक्षण अभियान तेज कर दिया गया है। लगातार हो रही जांच में कई पम्पों पर गड़बड़ियां सामने आने के बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माने लगाए हैं।

शनिवार को सहायक नियंत्रक भावना दयाल (अजमेर) और राकेश माहेश्वरी (उदयपुर) के नेतृत्व में 6 पेट्रोल आउटलेट्स का निरीक्षण किया गया। जिला रसद अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बताया कि कच्छवाहा बस सर्विस बीपीसीएल, पाली के दो पेट्रोल नोजलों में 5 लीटर पर 30-30 एमएल कम पेट्रोल पाया गया।

वहीं अर्बुदाजी फिलिंग स्टेशन पर 5 लीटर का माप असत्यापित मिला और सत्यापन प्रमाण पत्रों का प्रदर्शन भी नहीं किया गया, जो कि विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 एवं राजस्थान नियम-2011 का उल्लंघन है।

कार्रवाई करते हुए अर्बुदाजी फिलिंग स्टेशन पर 2000 रुपए का जुर्माना और 500 रुपए का चालान लगाया गया। वहीं कच्छवाहा बस सर्विस बीपीसीएल के प्रत्येक नोजल पर 1000-1000 रुपए का जुर्माना किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले दो दिनों में जिले के 11 पेट्रोल पम्पों पर अनियमितताएं मिलने पर कुल 9500 रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषी पम्प संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button