google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मानसून से पहले एक्शन मोड में निगम, पाली में नाला सफाई अभियान तेज, 60 हजार से ज्यादा जुर्माना वसूला

पाली : आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम पाली ने शहर में नाला सफाई अभियान को तेज कर दिया है। जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी एवं प्रशासक के निर्देशों पर नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज के नेतृत्व में व्यापक स्तर पर सफाई कार्य कराया जा रहा है।

इसी क्रम में सत्र न्यायालय के सामने, पुराना बस स्टैंड और सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में जेसीबी मशीनों व बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों की मदद से नालों की गहन सफाई शुरू की गई। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में छोटी नालियों की नियमित सफाई भी जारी है।

नगर निगम द्वारा जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दोहरी रणनीति अपनाई गई है। बड़े नालों से सिल्ट, मलबा और कचरा हटाने के लिए मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जबकि संकरे क्षेत्रों में श्रमिकों द्वारा प्लास्टिक व ठोस कचरे को मैन्युअली निकाला जा रहा है। सफाई कार्य के दौरान श्रमिक सुरक्षा उपकरणों के साथ पूरी सतर्कता से कार्य कर रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शहर के व्यस्त और व्यावसायिक क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्राथमिकता है, ताकि बारिश के समय आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने शहरवासियों से अपील की है कि वे नालों में कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम प्रशासन द्वारा अप्रैल और मई माह में अब तक 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है, और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button