google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

देसूरी न्यायालय में विदाई समारोह, न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू चौधरी एसीजेएम जोधपुर पद पर स्थानांतरित

पाली : देसूरी न्यायालय परिसर में न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू चौधरी के पदोन्नति के साथ एसीजेएम जोधपुर में स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर न्यायालय तालूका विधिक सेवा समिति देसूरी की ओर से विदाई समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी एवं संतोष कुमारी ने माला व श्रीफल भेंट कर नीतू चौधरी का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी ने बताया कि नीतू चौधरी के प्रमोशन के साथ जोधपुर एसीजेएम न्यायालय में स्थानांतरण होने पर यह समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button