google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी पर भड़के श्रमिक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज

गुलाबपुरा गांव में श्रमिकों से रूबरू हुए शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, मौके पर ही अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

पाली : पाली पंचायत समिति के गुलाबपुरा गांव में मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा ने श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे और अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।

श्रमिकों ने बताया कि उन्होंने मनरेगा के तहत कार्य तो किया, लेकिन लंबे समय से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने काम की उपलब्धता, जॉब कार्ड में प्रविष्टियों की गड़बड़ी, मस्टर रोल की अनियमितता और कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे भी उठाए। श्रमिकों का कहना है कि मनरेगा ही उनकी आय का प्रमुख साधन है और भुगतान में देरी के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

महिला श्रमिकों ने भी बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इस पर जिलाध्यक्ष निम्बाड़ा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर श्रमिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को समय पर मजदूरी मिलना उनका अधिकार है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता जोगाराम सोलंकी भी उनके साथ मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button