पाली : भाजपा की बड़ी संगठनात्मक बैठक, हर माह तय शेड्यूल पर होंगी बैठकें, योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य

पाली : भारतीय जनता पार्टी पाली जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में जिले की सभी विधानसभाओं की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा संगठन में नवाचार करते हुए हर माह बैठकें निर्धारित समयावधि में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 1 से 7 तारीख तक मंडल स्तर पर और 7 से 15 तारीख तक जिला स्तर पर बैठकें आयोजित करना अनिवार्य किया गया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनका लाभ मिल सके।
इस अवसर पर जिला महामंत्री भरत त्रिवेदी, नारायण कुमावत, उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, नरपत सोलंकी, श्याम गहलोत, सुमित्रा राजपुरोहित, जिला मंत्री महावीर अखावत, शक्ति सिंह चौहान, प्रतापसिंह जोधा, शैतान देवासी, केसरसिंह परिहार, कोषाध्यक्ष रामकिशोर साबु, आईटी संयोजक मुकेश नाबरिया, मीडिया संयोजक प्रवीण गोलेच्छा सहित कई पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रभारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आगामी रणनीति तय की गई।



