डीआरएम अनुराग त्रिपाठी का पाली मारवाड़ स्टेशन निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा सुधार के दिए निर्देश

पाली : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पाली मारवाड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं को परखा और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने पेयजल व्यवस्था, प्रतीक्षालय, पार्किंग, स्वच्छता सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा करते हुए उन्हें और बेहतर बनाने पर जोर दिया। साथ ही स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और सुरक्षा मानकों का भी निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने पाली मारवाड़ से जोधपुर तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण भी किया, जिसमें रेल संरक्षा और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने मार्ग में आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे सेफ्टी कार्यों का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर ललित कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (दूरसंचार) अनुपम, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (बिजली) महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।




