google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : वरिष्ठ नागरिक समिति की बैठक, ‘पाली परिक्रमा’ की तारीख तय, सेवा और पर्यावरण संरक्षण पर जोर

पाली : शहर में मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक समिति पाली की महत्वपूर्ण बैठक करण सिंह चाली स्थित सभागार में महामंत्री नरपत सिंह कुंपावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सचिव दिनेश दवे ने किया।

बैठक में सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों को बैंकिंग नियमों एवं राशि जमा कराने से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिक मास (ज्येष्ठ) में आयोजित होने वाली “पाली की परिक्रमा” को लेकर चर्चा करते हुए 8, 9 और 10 जून की तिथियां तय की गईं। इस संबंध में प्रकाशित समाचार का वाचन भी किया गया।

वरिष्ठ नागरिक समिति रोहट के अध्यक्ष गणपतलाल दवे ने अधिक मास में भक्ति और धार्मिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं लक्ष्मीपत राज मेहता ने पाली परिक्रमा की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। पी.एस. राठौड़ ने भी परिक्रमा के दौरान सेवा कार्यों में भागीदारी का आग्रह किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सहर्ष स्वीकार किया।

बैठक में भीषण गर्मी को देखते हुए पर्यावरण और जीव-जंतुओं की सेवा पर भी विशेष जोर दिया गया। शांतु कुमार भंडारी ने पक्षियों के लिए चुग्गा और पानी की व्यवस्था हेतु अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाने का आह्वान किया तथा जागरूकता के लिए पोस्टर भी वितरित किए।

इस अवसर पर गौतम चंद याति, लूण सिंह राठौड़, सुवालाल पेड़ीवाल, हिमताराम फुलवारी, माणक चंद तंवर, श्रवण कुमार तंवर, गोपीकिशन माहेश्वरी, सुनील कुमार टाक, बृद्धिचंद मेवाड़ा, अशोक कुमार शर्मा, विष्णु कुमार गोयल, ज्ञान सिंह बेस, ओटाराम सोलंकी, गोपालदास मुंदड़ा, लक्ष्मण सिंह गहलोत, कांतीलाल मुथा सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button