google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

जवाई में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 223 प्रतिभागियों को मिला प्रशिक्षण, सुरक्षा और संरक्षण पर फोकस

पाली : जिले के बाली पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को जवाई क्षेत्र में ईको-टूरिज्म को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से आमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाली शैलेन्द्रसिंह चारण ने की।

दो दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ईको-टूरिज्म के सुव्यवस्थित संचालन, पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला में सफारी वाहन संचालकों, नेचर गाइड्स और हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षित किया।

प्रथम दिन आयोजित दो सत्रों में कुल 223 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें पहले सत्र में 98 और दूसरे सत्र में 125 प्रशिक्षणार्थी शामिल रहे। प्रशिक्षण के दौरान परिवहन विभाग की ओर से जिला परिवहन अधिकारी अनुप चौधरी और मोटर वाहन निरीक्षक राजेन्द्र मारू ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए सभी को शपथ दिलाई।

वहीं वन्यजीव अनुसंधान एवं संरक्षण केंद्र, जोधपुर के डॉ. हेमसिंह गेहलोत ने वन्यजीव संरक्षण के उपायों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक अजयपालसिंह धामली और राजेन्द्रसिंह सेणा ने सॉफ्ट स्किल्स और स्थानीय पर्यटन के विविधीकरण पर जानकारी दी। चिकित्सा विभाग के बीसीएमओ हितेन्द्र वागोरिया ने पर्यटकों की सुरक्षा और आवश्यक प्रोटोकॉल पर डेमो प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त जिला कलेक्टर चारण द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यशाला का दूसरा दिन 20 मई को भी दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई, तहसीलदार जितेन्द्रसिंह राठौड़, विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button