google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : बांगड़ हॉस्पिटल में आग लगने की मॉकड्रिल, ट्रोमा वार्ड से मरीजों को सुरक्षित निकालने का किया अभ्यास

पाली : पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में बुधवार को आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए ट्रोमा वार्ड में विशेष मॉकड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान अस्पताल स्टाफ ने आग लगने की स्थिति में मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने, फायर ब्रिगेड को सूचना देने और आग बुझाने का लाइव अभ्यास किया।

सुबह करीब साढ़े 10 बजे ट्रोमा वार्ड में आग लगने की काल्पनिक सूचना के साथ मॉकड्रिल शुरू की गई। अस्पताल स्टाफ की सतर्कता और तैयारियों को परखने के लिए एक बॉक्स में कागज जलाकर आग लगाई गई। आग लगते ही वार्ड में मौजूद “मरीज” को स्ट्रेचर पर शिफ्ट कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने एबीसी फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। लगातार प्रयासों के बाद पांचवें प्रयास में आग पर काबू पाया जा सका। इसी बीच सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने की कार्रवाई पूरी की।

मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल प्रशासन ने स्टाफ को आपदा प्रबंधन, त्वरित रेस्पॉन्स और मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दीं। बांगड़ हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. कैलाश परिहार, डॉ. ओपी सुथार सहित मेडिकल स्टाफ पूरी प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहा।

डॉ. ओपी सुथार ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य अस्पताल स्टाफ की तत्परता और आपातकालीन स्थिति में उनकी कार्यक्षमता को परखना था, ताकि किसी वास्तविक घटना के दौरान मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button