google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

रेड क्रॉस सोसाइटी पाली की नई कार्यकारिणी गठित, ओमप्रकाश भंडारी बने सभापति

पाली : रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा पाली की आयोजित आम सभा में नई 15 सदस्यीय प्रबंधन कमेटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सोसाइटी के नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया, जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश भंडारी को आगामी तीन वर्षों के लिए सभापति तथा प्रवीण कुमार गोलेच्छा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित सभापति ओमप्रकाश भंडारी ने बताया कि सोसाइटी के कार्यों को प्रभावी और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं। इसके तहत जिनेंद्र जैन को सचिव, राजेश पुरोहित एवं अनिल गुप्ता को उपसभापति, ललित शर्मा को संगठन सचिव तथा अजय मेहता को संगठन सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भंडारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही है तथा आगे भी सभी प्रोजेक्ट पूर्व की तरह निरंतर संचालित किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम मिलकर समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाएगी।

उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तृत विस्तार आगामी दो-तीन दिनों में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े सक्रिय लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। नई टीम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों तक सेवा गतिविधियों को तेजी से पहुंचाना और रेड क्रॉस की जनसेवा परंपरा को मजबूत करना रहेगा।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button