google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

पाली : जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, नगर निगम की समीक्षा बैठक में लापरवाही पर प्रगणक निलंबित

पाली : जनगणना 2027 को लेकर पाली नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को नगर निगम सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शहर के 66 सुपरवाइजर सर्किलों के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया। बैठक में अधिकारियों ने जनगणना कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक प्रगणक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने की। इस दौरान सुपरवाइजर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में नजरी नक्शों की तैयारी, HLO App पर डेटा एंट्री और फील्ड कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

नगर निगम आयुक्त भारद्वाज ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी सुपरवाइजर्स एवं फील्ड ट्रेनर्स को निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करें और डेटा की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें।

बैठक में अनुशासन और नियमित उपस्थिति को लेकर भी सख्त संदेश दिया गया। फील्ड कार्य में अनुपस्थित पाए जाने पर ब्लॉक संख्या 103 के प्रगणक नारायण के विरुद्ध जिला कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी के निर्देशानुसार निलंबन की कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने सभी कार्मिकों से जनगणना 2027 के कार्य को जिम्मेदारी, ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ संपादित करने का आह्वान किया।

बैठक में जिला समन्वयक दिनेश कुमार रैगर, चार्ज अधिकारी जितेंद्र सोनी, सहायक नगर नियोजक इन्द्रजीत पंचारिया, सहायक लेखाधिकारी बृजपाल सिंह चारण, मास्टर ट्रेनर तुलसीराम एवं फील्ड ट्रेनर देवेन्द्र डाबी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button