google.com, pub-3021598506696014, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Paliदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रकाश सिंह सोलंकी ने मारवाड़ जंक्शन में संस्थापन अधिकारी का संभाला पदभार, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का भरोसा

पाली : माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा जारी डीपीसी सूची के तहत प्रशासनिक अधिकारी से संस्थापन अधिकारी पद पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों ने कार्यभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में प्रकाश सिंह सोलंकी ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मारवाड़ जंक्शन में संस्थापन अधिकारी के पद पर विधिवत कार्यभार संभाल लिया।

कार्यग्रहण के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रकाश सिंह सोलंकी ने कहा कि कार्यालय में लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने पारदर्शिता, कार्यकुशलता और समयबद्ध कार्यप्रणाली के साथ विभागीय कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में कर्मचारियों और आमजन से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सकारात्मक वातावरण में कार्य किया जाएगा, ताकि कार्यालयी कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं हो।

इस अवसर पर शिक्षा विभागीय मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, दलपत सिंह सांखला, महिपाल सिंह चौहान, सज्जाद जहीर खान, कनिष्ठ लेखाकार रूपेन्द्र शेखावत, ललित सिंह राठौड़, निखिल शर्मा, रणवीर सिंह जैतावत, सरवर खान, चंपालाल कंडारा, देवेन्द्र रूणवाल, ओम परमार, राहुल परमार, मुकेश मेवाड़ा, संजय भटनागर, सुभाष परमार, प्रेम सिंह परमार, कृष्णकांत हटेला सहित कई कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Rajasthan Today

Related Articles

Back to top button