भीलवाड़ा में दम दिखाएंगे पाली के स्ट्रेंथ लिफ्टर्स, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना

पाली : 36वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर पुरुष-महिला स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में पाली जिले के खिलाड़ी अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 24 मई 2026 को भीलवाड़ा में आयोजित होगी, जिसमें प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग लेंगे।
संघ के सचिव मांगुसिंह दुदावत एवं कोषाध्यक्ष जसराज आदिवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए पाली जिले की टीम का चयन कर लिया गया है। टीम में शामिल खिलाड़ी पिछले कई दिनों से कड़ी मेहनत और अभ्यास कर रहे हैं तथा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साहित हैं।
पाली टीम में गिरीश रेल, सुजल जावा, राहुल बारेसा, सुमित जावा, भरत वैष्णव, हिमांशु आदिवाल, विवेक रांकावत, कपिल बारेसा, हर्षित, बबलु, करिश एवं लक्ष्य शामिल हैं। टीम के कोच की जिम्मेदारी कपिल बारेसा निभाएंगे।
संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि पाली के खिलाड़ी राज्य स्तरीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर खेल प्रेमियों और परिजनों में भी उत्साह का माहौल है।



