पाली : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

पाली : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार रविवार को पाली दौरे पर पहुंचे, जहां जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की प्रथम जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संदेश दिया गया।
जिला अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष जावेद सिरोहा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार दोपहर करीब 12 बजे राजीव गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां विधायक भीमराज भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व शहर अध्यक्ष महबूब टी सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इसके बाद आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश अध्यक्ष चोपदार ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन को गांव-ढाणी और बूथ स्तर तक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने संगठन की मजबूती, अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और इसे कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक भीमराज भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई, पूर्व शहर अध्यक्ष महबूब टी, प्रकाश सांखला, जीवराज बराणा, प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल मोहन हटेला, पंचायती राज जिला अध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, जोगाराम सोलंकी, आमीन अली रंगरेज़, इरशाद सिलावट, लाल मोहम्मद सिंधी, असलम मेलावास, सलीम रंगरेज, वज़ीर खान, अनवर सुहाना, फारूक रंगीला, रफीक चौहान, शकील नागौरी, सफी मोहम्मद राणावास, जीशान अली रंगरेज, साबिर खान एडवोकेट, सुरबाला काला, शाहिद पिन्नु, गुलाम मुस्तफा, मुस्ताक गौरी, इमरान खिलजी, आदिल सिरोही, मोहसिन जोया, आरिफ पिंजारा, कलीम अख्तर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




